Search

 
 
 

धनबाद : अबुआ आवास सूची से हटाये गये लाभुकों ने जिओ टैगिंग का किया विरोध

 
Maithon : अबुआ आवास की सूची से हटाये गये विभिन्न पंचायतों के लाभुकों ने सोमवार को एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जिओ टैग का काम शुरू करने का जमकर विरोध किया. कहा कि ग्रामसभा में मुखिया व पंचायत सेवक की उपस्थिति में प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों की सूची बनायी गयी थी. बाद में उक्त सूची में उलटफेर कर कई योग्य लाभुकों का नाम हटा दिया गया. इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये थी. लेकिन जांच किए बिना ही जिओ टैगिंग का काम शुरू किया जा रहा है, जो ग़लत है. इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. यदि जिओ टैगिंग का काम नहीं रोका गया, तो प्रखंउ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने कहा कि प्रखंड समन्वयक जमाल अख्तर पर सूची में गड़बड़ी करने का आरोप सही साबित हुआ है. डीडीसी ने भी जांच में अख्तर के फार्मेट को गलत बताया था और कार्रवाई करने की बात कही थी. इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.उल्टे उसी व्यक्ति से जिओ टैग का काम करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जबतक अख्तर पर कार्रवाई नहीं हो जाती, जिओ टैग का काम नहीं होने दिया जायेगा. उधर, जमाल अख्तर ने गड़बड़ी के आरोप को गलत बताया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-year-old-girl-missing-in-topchanchi-for-two-days-family-members-are-in-bad-condition-after-crying/">धनबाद

: तोपचांची में 2 साल की बच्ची दो दिन से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही