Search

धनबाद : शिविर में बताए गए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के फायदे

Nirsa :  निरसा प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार 22 जून को बीडीओ विकास राय की मौजूदगी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों को इस योजना की जानकारी दी गई, ताकि वे बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित कर सकें. शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र एवं खादी बोर्ड, धनबाद के तत्वावधान में किया गया था. शिविर के मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण उद्योग के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने हितग्राहियों को सफलता के मूलमंत्र, सतत प्रयास, विपणन, परिवर्तन, शासन की योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी. श्री प्रसाद ने केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना को सबसे बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ने वाले लोग अपनी गतिविधि को कभी बंद नहीं करते हैं और उससे वे स्वयं और दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करते हैं. प्रखंड समन्वयक रमन महतो ने योजना का लाभ लेने की विधि बताई. उन्होंने पीएमईजीपी योजना को ग्रामीण क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू कर पलायन रोकने की बात कही. श्री महतो ने सभी मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों का आभार जताते हुए इस योजना को सफल बनाने का आह्वान किया.  मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, मुखिया अपर्णा देवी, कन्हाई दास, रोबिन धीवर समेत प्रखंड के सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jita-general-secretary-met-gm-on-power-crisis-prevailing-in-jharia-and-sindri/">धनबाद

: झरिया व सिंदरी में व्याप्त बिजली संकट पर जीएम से मिले जिटा महासचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//