Search

 
 
 

धनबाद : दो साइबर अपराधियों को लेकर बंगाल पुलिस पहुंची झरिया

 
झरिया का भगतडीह बना साइबर अपराधियों का सेफ जोन, विभिन्न राज्यों की पुलिस दे रही है दस्तक
Jharia : झरिया शहर का भगतडीह व उसका आसपास का इलाका इनदिनों साइबर अपराधियों का सबसे सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है. शनिवार 22 जुलाई को पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना पुलिस की एक टीम पकड़े गए साइबर अपराधी आसिफ अंसारी और अजीत कुमार को लेकर झरिया थाना पहुंची. झरिया पुलिस के सहयोग से बंगाल पुलिस दोनों ही साइबर अपराधियों के भगतडीह स्थित आवास पहुंची और पूछताछ कर कई जानकारियां इकट्ठा की. इस दौरान पुलिस ने एक और फरार साइबर अपराधी एना तालाब निवासी अफसर अली के घर पर भी दस्तक दिया. और परिजनों से जानकारी ली. लगभग एक घंटे तक जांच पड़ताल के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों ही अपराधियों को अपने साथ वापस लेकर चली गई. हालांकि इस दौरान पुलिस मीडिया के सवालों से बचती दिखी. बता दे कि पश्चिम बंगाल की कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस ने रविवार 16 जुलाई की शाम नाका चेकिंग के दौरान झरिया के दो साइबर अपराधी आसिफ अंसारी (28 वर्ष) और अजीत कुमार (29 वर्ष) को पकड़ा था. दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने 21 डेबिट कार्ड, 8 स्मार्ट फोन, 52 हजार नकद और एक बाइक भी जब्त किया था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-kudmi-samaj-will-block-the-national-highway-and-railway-on-20th-september/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 20 सितंबर को नेशनल हाईवे और रेलवे का चक्का जाम करेगा कुड़मी समाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही