Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  पोयला बैशाख पर थिरक उठा बंगाली समुदाय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में पोयला बैशाख को ले बंगाली समुदाय में काफी उत्साह है. बंगाली समुदाय के लोगों के लिए पोयला बैशाख बंगला कैलेंडर के अनुसार नववर्ष है. इस अवसर पर 15 अप्रैल को हीरापुर स्थित दुर्गा मंदिर रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने बांग्ला नववर्ष 1430 के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी निकाली. प्रबात फेरी में महिलाएं, बच्चे व पुरुष पारंपरिक वेश भूषा के साथ शामिल हुए. प्रभात फेरी दुर्गा मंदिर,  जिला परिषद, जे सी मलिक रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची. प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं एवं बच्चे बांग्ला नववर्ष के गाने पर नृत्य करते चल रहे थे. ट्रस्ट के अध्यक्ष कंसारी मंडल ने बताया कि पोयला बैशाख बंगाली समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बंगाली नव वर्ष का प्रतीक भी है. आज का नए उद्यम शुरू करने, नई खरीदारी और मिल-जुलकर नए काम करने के लिए शुभ माना जाता है. लोग पारंपरिक पोशाक पहनते हैं, खास पकवान तैयार करते हैं और प्रार्थना के लिए मंदिरों में जाते हैं. उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में शनिवार को ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं, जहां संगीत और नृत्य से महलाएं व बच्चे लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे. इस अवसर पर डॉक्टर प्रियदर्शी गुप्ता, कालू दे, सैकत सरकार, श्यामल राय, अजय नंदी, हरु दे, पॉबिर, अला पाल ,राजा, बिल्ला, अमिताभ दासगुप्ता कल्याण भट्टाचार्य सोमनाथ सरकर, बरनाली गुप्ता, संपा मुखर्जी, शुक्ला, स्रोतोंस्विनी, स्वाति सरकार, पम्पा पाल, सौमिली, दितिप्रिया, सृजीन, अनन्या आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही