Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नेताजी की जयंती पर बंगाली वेलफेयर सोसायटी ने निकाली प्रभातफेरी

Dhanbad : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को हीरापुर में बंगाली वेलफेयर सोसायटी ने प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी में विभिन्न विद्यालयों के करीब एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, पूर्व पार्षद प्रिय रंजन, अंकेश राज आदि भी इसमें शामिल हुए. हीरापुर दुर्गा मंदिर मैदान से शुरू होकर प्रभातफेरी बच्चों के कदम-कदम बढाये जा गीत के साथ जेसी मलिक रोड पहुंची.  वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जनप्रतिनिधियों ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जेके सिन्हा मेमोरियल स्कूल के अभिषेक ने पहला, नॉर्थ एंड कॉन्वेंट की मेघना ने दूसरा और सन पब्लिक स्कूल के पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रभातफेरी में बेहतर प्रदर्शन के लिए सन पब्लिक स्कूल को प्रथम, नॉर्थ एंड कान्वेंट को द्वितीय, 36 एनसीसी बटालियन को तृतीय, जेके सिन्हा मेमोरियल को चतुर्थ व विकास विद्यालय को पांचवां स्थान मिला. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/national-voters-day-will-be-celebrated-in-dhanbad-on-25-january/">धनबाद

में 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही