Search

 
 
 

धनबाद : सिटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ को लेकर बीईओ ने की बैठक

 
Nirsa : निरसा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) सह प्रखंड समन्वयक सपन कुमार मंडल ने बुधवार को बीआरसीसी कार्यालय में सभी सीआरपी-बीआरपी के साथ बैठक की. बैठक में सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान पर विशेष चर्चा हुई. बीईओ ने विभिन्न स्कूलों में सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. उन्होंने बीआरपी-सीआरपी को चाइल्ड मॉनिटरिंग फील्ड, प्रयास कार्यक्रम, नवचरी केंद्र आदि के बारे में बताया. उन्हें सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने को कहा. साथ ही अभियान से जनप्रतिनिधि को जोड़ने के लिए सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया, ताकि गांव के छूटे हुए बच्चे दोबारा स्कूल में पढ़ने जा सकें. बैठक में सीआरपी प्रदीप पंडित, कालीचरण कुमार, पंकज कुमार सिंह, मदन, बीआरपी तुलसी तिवारी, रहमान अंसारी, बीपीएम पवन महतो, सोमनाथ बोस, अशोक कुमार, नंदकुमार मंडल, शिवदास तिवारी, वीरेंद्र अटल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/youth-caught-stealing-mobile-in-dhanbad-court-people-beat-him-up/">धनबाद

कोर्ट में मोबाइल चोरी करते युवक धराया, लोगों ने की धुनाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही