Search

 
 
 

धनबाद/बेरमो : जेईई मेन परीक्षा में पिट्स स्कूल गोमिया के 4 विद्यार्थियों ने मारी बाजी समेत 2 खबरें

 
Bermo : जेईई मेन परीक्षा में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के चार विद्यार्थियों ने बेहतर पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है. इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में स्कूल के प्रिंस राज (97.6 पर्सेंटाइल), आकांक्षा (97 पर्सेंटाइल), सुजल कुमार यादव और एक अन्य विद्यार्थी ने सफलता हासिल की है. पिट्स स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर ख्रुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है.

डीपीएस धनबाद के श्रेयांश 99.95 परसेंटाइल के साथ बने जिला टॉपर

Dhanbad : जेईई मेन की पहले चरण की परीक्षा में धनबाद के 100 विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र श्रेयांश कुमार 99.95 परसेंटाइल अंक के साथ जिला टॉपर बने हैं. डीपीएस के 20 विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैँ. जबकि 27 छात्रों को 84 पर्सेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं. वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्राम ब्रांच के चार छात्रों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं. स्कूल के 10 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-met-villagers-spent-the-night-together/">धनबाद

: सांसद पीएन सिंह ने ग्रामीणों से की मुलाकात, रात साथ बिताई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही