Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो सका बरमुड़ी बालूघाट का उद्घाटन

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के एग्यारकुंड अंचल के बरमुड़ी बालूघाट का उद्घाटन 2 जून को ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं हो सका. पूर्व निर्धारित समय पर कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के मुखिया व अन्य अतिथि बरमुड़ी बालूघाट का उद्घाटन करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना था कि बालूघाट मेढ़ा पंचायत के अधीन आता है, लेकिन अंचल व खनन कार्यालय ने मेढ़ा पंचायत को इसकी अनुमति नहीं दी है. जब तक हमें अनुमति नहीं मिलेगी, बालू का उठाव नहीं होने देंगे. मुखिया व अतिथियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थी.  जिसके चलते उद्घाटन टाल दिया गया. निर्णय हुआ कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. इधर, मेढ़ा पंचायत के मुखिया मनोज राउत ने कहा कि यह विवाद अंचल व खनन कार्यालय के गलत निर्णय के कारण उत्पन्न हुआ है. बरमुड़ी गांव मेढ़ा पंचायत क्षेत्र में आता है, वहां के सारे विकास कार्य मेढ़ा पंचायत के माध्यम से होते हैं. लेकिन एग्यारकुंड अंचल कार्यालय ने बरमुड़ी बालूघाट को कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के अधीन कर दिया है. यह गलत है. मौके पर मुखिया अजय मुर्मू, काकुली मुखर्जी, तनवीर आलम, प्रेम सिंह, मो. मुस्तकीम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-of-laborers-against-irregularities-in-attendance-and-salary/">धनबाद

: हाज़िरी व वेतन में गड़बड़ी के विरोध में मजदूरों का हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही