Search

 
 
 

धनबाद : सैकत को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर का अवार्ड, प्रिया को बेस्ट एक्ट्रेस का ताज

 
कोयला नगर में काला हीरा के पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का समापन Dhanbad : कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत एवं नाट्य संघ द्वारा आयोजित काला हीरा के सातवें ऑल इंडिया मल्टी लिंगुअल डांस ड्रामा एंड म्यूजिक कंपीटीशन का कोयला नगर के कम्युनिटी हॉल में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा और बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल डायरेक्टर मुरली कृष्ण रमैया मौजूद थे. कार्यक्रम में गायक रविकांत कुमार के गाए गीत,,, ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें.. ओ दुनिया के रखवाले.. ने दर्शकों का मन मोह लिया.

बेस्ट प्रोडक्शन का अवार्ड मासूम आर्ट, डाल्टनगंज के एक अजनबी नाटक को

[caption id="attachment_710065" align="aligncenter" width="170"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/kala-hira-170x300.jpg"

alt="" width="170" height="300" /> कार्यक्रम के दौरान नृत्य पेश करती युवती.[/caption] बेस्ट प्रोडक्शन का अवार्ड मासूम आर्ट, डाल्टनगंज के एक अजनबी नाटक को मिला. दूसरा पुरस्कार यूथ थिएटर ग्रुप शाहजहांपुर के एक अजनबी को एवं तृतीय पुरस्कार श्री जगन्नाथ परिषद के लोभ को मिला. बेस्ट डायरेक्टर का प्रथम अवार्ड मासूम आर्ट, डाल्टनगंज के निर्देशक सैकत चट्टोपाध्याय को मिला, द्वितीय अवार्ड होराइजन आर्टिस्ट जोन आसाम के द सेकंड जेनरेशन की निर्देशिका अनुरूपा देका राजा और तृतीय अवार्ड यूथ थिएटर ग्रुप के काइंड ऑफ प्रेगनेंसी के सदन खान को मिला. बेस्ट हीरो का अवार्ड मासूम आर्ट, डाल्टनगंज के सैकत चट्टोपाध्याय को दमदार अभिनय के लिए मिला और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड यूथ थिएटर ग्रुप की प्रिया राय को मिला. नृत्य की सीनियर कैटेगरी में कला निकेतन सिवान को प्रथम और हुनर संस्थान आजमगढ़ को द्वितीय पुरस्कार मिला. जूनियर डांस कैटेगरी में जैक एंड जिल अकादमी धनबाद को प्रथम और नुपूर डांस अकादमी को द्वितीय पुरस्कार मिला. सब जूनियर डांस कैटेगरी में सम्राट डांस एकेडमी गिरिडीह को प्रथम और नूपुर डांस अकादमी धनबाद को द्वितीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. मौके पर महेश मोदी, राजेंद्र प्रसाद, अवधेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, अष्टभुजा मिश्रा, सुनील दत्त विश्वकर्मा, सुरभि जयवर्धने, संतोष रजक, सोनाक्षी गुप्ता, अलका सिंह, मो जिलानी मुंगेर, मो बिलाल आफताब राणा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही