Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा में मंगलपाठ के साथ भादो अमावस्या का समापन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) राणी सती दादी मंदिर चिरकुंडा व अग्रसेन भवन में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का समापन शनिवार 27 अगस्त को मंगलपाठ व कीर्तन समारोह के साथ हुआ, राणी सती दादी मंदिर में आयोजक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि पटना से आई पूनम मोर द्वारा मंगलपाठ का आयोजन किया गया. अग्रसेन भवन में नारायणी परिवार ने मंगलपाठ व कीर्तन समारोह का आयोजन किया. "मंगल भवन अमंगल हारी"" सर्व मंगल मांग्लये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्यम्बके गौरी नारायणी नमस्तुते।" वही संस्था के मंजू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दादी जी के मंगल पाठ के लिए कोलकाता से वाचक श्वेता सरावगी व उनकी सहयोगी टीम आई थी. टीम ने मधुर स्वर में आधुनिक वाद्य यंत्र के साथ मंगल पाठ किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही