Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में संगीतमय मंगलपाठ के साथ भादो अमावस्या महोत्सव सम्पन्न

 
मंगलपाठ में 151 सुहागिनों ने लिया भाग, महाआरती व प्रसाद वितरण के बाद चला भजन का दौर
Maithon : चिरकुंडा क्षेत्र के अग्रसेन भवन में शुक्रवार 15 सिंतबर को नारायणी परिवार और मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव राणी सती दादी के ज्योत पूजन और संगीतमय मंगलपाठ के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव में दादी के विग्रह को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गंगा जल से अभिषेक कराया गया. पंडित शंकर शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया. वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आये श्वेता सराउजी और सुनीता सराउजी एंड पार्टी ने संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. मंगलपाठ में 151 सुहागिनों ने भाग लिया. फिर महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर भजन गायक तीन बाणधारी भक्त मंडल के अनिल शर्मा, संजय शर्मा, गप्पू शर्मा, टिंकू गाडिया, मानू अग्रवाल ने रात्रि जागरण में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झुमाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ललिता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति खरकिया, ऊषा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, कविता अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-electrical-department-of-bit-sindri-organized-voltage-program-on-engineers-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : इंजीनीयर्स डे पर बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल विभाग ने आयोजित किया वोल्टएज कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही