Search

 
 
 

धनबाद : भागा से आद्रा, चंद्रपुरा से भोजूडीह पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत भोजूडीह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का गार्डर चढ़ाने के उद्देश्य से रविवार 26 जून को ट्रैफिक ब्लाक लिया गया. इस वजह से भागा से आद्रा, चंद्रपुरा से भोजूडीह के बीच चलने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रही. बाघमारा के खानूडीह स्टेशन से भोजूडीह के बीच चलने वाली मेमू रविवार को भागा तक चलेगी. वापसी में भागा से खानूडीह लौट जाएगी. भागा से भोजूडीह के बीच ट्रेन नहीं चलेगी. इस रूट की दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित रही. गाड़ी संख्या 08671 आद्रा-भागा मेमू, 08672 भागा-आद्रा मेमू, 08667 भोजूडीह-भागा मेमू, 08665 भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू, 08666 चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू रद्द रही. [wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही