Nirsa : निरसा (Nirsa) एसबी क्लब द्वारा गाड़ीखाना फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय गुरुदास चटर्जी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब भागदौड़ क्लब निरसा ने अपने नाम कर लिया है, रविवार 18 सितंबर को फाइनल मैच में निरसा की टीम ने ए एन संघ लायकडीह को 1--0 से हराया. इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह, मुखिया पारूल पांडे एवं मुखिया पति पप्पू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में गौतम सिंह, मधु सूदन, सदानंद सेनापति, विवेक दास, राकेश दास, जय हाड़ी, करण सिंह, रवि हाड़ी, राहुल हाड़ी, शिखर बाघ, आशीष हाड़ी, आशीष यादव, जतीन दास, सुमित दास, राहुल पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद: गुरुदास चटर्जी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब भागदौड़ क्लब ने जीता
Last Updated: Sep 18, 2022 12:00 AM (IST)