Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जागृत मंदिर चिरागोड़ा में भगवती जागरण 18 मार्च को, सुबह में कलशयात्रा

Dhanbad : धनबाद के चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में 18 मार्च को  भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया है. समिति इसकी तैयारी शुरू कर दी है. लगातार 24वें साल हो रहे भगवती जागरण में कई अंतरप्रांतीय कलाकार भाग लेंगे. 18 मार्च की सुबह 6 बजे कलश शोभायात्रा के साथ समारोह का शुभारंभ होगा. 501 महिलाएं मंगल लेकर नगर भ्रमण करेंगी. सुबह 10 बजे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व वैदिक पूजन अनुष्ठान होगा. रात्रि 8 बजे ज्योत प्रज्वलित होने के बाद माता का जागरण शुरू होगा. कलाकार अनीस अलबेला, अर्चना गोस्वामी, मनोज सेन व शक्ति मंदिर जागरण समीति के लोग भजनों की प्रस्तुति देंगे. माता की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी. 19 मार्च के सुबह 5 बजे भोग वितरण के बाद शाम 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा.

नई समिति का गठन, मनोरंजन कुमार अध्यक्ष

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. मनोरंजन कुमार दुबे अध्यक्ष, रवींद्र कुमार व प्रशांत सिन्हा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार सिन्हा सचिव, बिल्लू कुमार गुप्ता व अनूप कुमार सहाय सह सचिव, कुमार अरविन्द कोषाध्यक्ष, राजमनी देवी सह कोषाध्यक्ष व अजय कुमार भट्ट को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद (मुनमुन बाबू), धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, मनोज मालाकार व कुणाल सिंह कमेटी के संरक्षक बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aituc-supporters-honored-mla-dhullu-mahato/">धनबाद

: एटक समर्थकों ने विधायक ढुल्लू महतो को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही