Search

 
 
 

धनबाद: सीए फाइनल में धनबाद के भरत अंकित सफल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) चार्टर्ड एकाउंटेंसी के फाइनल का रिजल्ट 10 जनवरी को जारी हो गया, जिसमें धनबाद जिले के भरत अंकित ने फाइनल ग्रुप वन में 233 अंक प्राप्त कर सफलता पाई. दोनों ग्रुप मिलाकर उन्हें 431 अंक प्राप्त हुए, जो पास मार्क्स से 31 अधिक हैं. दूसरे ग्रुप में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन पेपर सिक्स में 69 अंक लेकर एक्सेम्पशन लेने में सफल हो गए. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां अनुपमा एवं पिता डॉ बी जगदीश राव को दिया. अंकित ने बताया कि पेपर फाइव में अपेक्षा से कम अंक प्राप्त होने के कारण उन्हें दूसरे ग्रुप के लिए फिर से तैयारी करनी है. उन्होंने बताया कि अध्ययन और संगीत साधना है और दोनों चलता रहेगा. बता दें कि भरत अंकित कोयलांचल के भारतीय शास्त्रीय संगीत के कलाकार हैं. उन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी गायकी का परचम लहरा कर अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर कोयलांचल का नाम रोशन किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही