Search

धनबाद: भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने डॉक्टर दंपती की मौत पर जताया शोक

Putki : पुटकी (Putki) भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने धनबाद टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित डॉ आर सी हाजरा मेमोरियल क्लीनिक एंड नर्सिंग होम में भीषण आग की चपेट में आकर डॉ विकास हाजरा, डॉ प्रेमा हाजरा, नीता हाजरा, सोहम खमारू, शंभु सिंघों व तारा मंडल की मौत पर गहरा दुख जताते हुए श्रधांजलि अर्पित की है. समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि डॉ दंपती बहुत ही अच्छे चिकित्सक थे. आम जनों की सहायता भी करते थे. उनकी मौत धनबाद के लिए अपूरणीय क्षति है.   दुख प्रकट करने वालों में हेमंत कुमार  जायसवाल,  भोला नाथ राम, डॉ दीपक कुमार सेन, रवि सिंह, बालेश्वर बाउरी, राजू बाउरी, मधेश्वरनाथ भगत, सविता कुमारी, रविंद्र राम, सरस्वती देवी आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp