धनबाद: भारत जोड़ो यात्रा सफल रही, लोगों ने भी सराहा : जलेश्वर महतो
Katras: कतरास (Katras) कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर के ऐतिहासिक क्लॉक टावर लाल चौक एवं श्री नगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने तथा अभियान की सफलता को लेकर कतरास स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस समर्थकों ने झंडोत्तोलन किया. पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौक़े पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को काफ़ी सफलता मिली. इसे लोगों ने काफ़ी सराहा. श्री महतो ने कहा कि राहुल गांधी की महंगाई, बेरोजगारी एवं नफरत के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा को सम्पूर्ण भारत में अपार समर्थन तथा प्यार मिला. राहुल गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा आम जनता से मिले भरपूर प्यार से कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. देश में महंगाई तथा बेरोजगारी चरम पर है. रसोई गैस की कीमत सातवें आसमान पर है, खाद्य समाग्री पर जीएसटी लगाया जा रहा है. आम जनता त्रस्त है एवं उम्मीद भरी नजरों से राहुल गांधी व कांग्रेस को निहार रही है. मौक़े पर मुख्य रूप से रंधीर ठाकुर दक्षुनेश्वर कुम्भकार, रंजीत पाण्डेय, शकील अहमद, भोला राम, माधव सिंह, डीके कुम्भकार, विनोद शर्मा, कमला कुमारी, रोहित वाही, अनिता देवी, जियाउल हक, राजाराम यादव, अजय पासवान, विनोद सिंह, बलराम महतो, कुन्दन भुइयाँ, ब्रजेश पाण्डेय, दिगम्बर सिंह, किरण देवी, जनक लाल, अनवर हुसैन, नरेश भुइयाँ, योगेंद्र रजक, करमचंद बाउरी, सुदेश दास, मो. शौकत, विजय वर्मन, रोबिन पाल, कमलेश पाठक, मुन्ना ठाकुर, पिंटू पाण्डेय, राजन रवानी, समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर ठाकुर तथा संचालन युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विकास सिंह ने किया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment