Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शिशु निकेतन स्कूल की तिरंगा यात्रा में भारत माता के दर्शन

Advertisement
Advertisement
Nirsa: शिशु निकेतन स्कूल ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें छोटी-सी बच्ची को आकर्षक ढंग से भारत माता का रूप दिया गया था.वह आगे-आगे तिरंगा रथ पर सवार थी. यात्रा निरसा हटिया मोड़, निरसा चौक, जामताड़ा रोड, प्रखंड कार्यालय परिसर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बच्चे-बच्चियां अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रही थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद चक्रवर्ती ने कहा कि आज देश के लिए सौभाग्य का दिन है कि हम आजादी की  75 वीं  वर्षगांठ मना रहे हैं. इस आजादी को पाने के लिए न जाने कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई. मौके पर कृष्ण चंद्र बनर्जी, निवेदिता मुखर्जी, पवन माजी, मल्लिका दे, प्रवीर दे, मो. आरिफ, जया दां, सुजीत मंडल, ललन ठाकुर, ममता दास, रजनी गुप्ता, अपूर्व लायक, फातमा नाज, मनोज राय, अभिजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही