Search

 
 
 

धनबाद : भारत साहित्य संस्था कला मंच ने मनाया  हिन्दी दिवस

 

सांसद को किया सम्मानित, नई कमेटी का भी हुआ गठन

Dhanbad : भारत साहित्य संस्था कला मंच के तत्वावधान में धनबाद जिला के साहित्यकारों ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह के सान्निध्य में 14 सितंबर गुरुवार को हिन्दी दिवस मनाया. इस अवसर पर काव्य गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें कवियत्री डॉ संगीता नाथ, प्रीति बाला कर्ण, किरण अग्रवाल, ममता पांडेय, मनोज वर्णवाल, अगम अनू, विनोद शर्मा, डॉ अनिल सिंह, पवन ने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी व हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने को लेकर अपने विचार रखे. इस अवसर पर मंच की ओर से सांसद को सम्मानित किया गया. सांसद ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया. इस अवसर पर कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें संस्था के संस्थापक निर्दोष लक्ष्य जैन ने प्रदेश अध्यक्ष सुधा राजस्वी मिश्रा, उपाध्यक्ष मिसेज इंडिया 2021-22 रूमा मुखर्जी व महासचिव सुनील वर्मा को मनोनीत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही