Search

 
 
 

धनबाद: भारत स्वाभिमान व पतंजलि परिवार ने मनाया स्थापना दिवस

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार की ओर से योग,आयुर्वेद , स्वदेशी वैदिक संस्कृति की निष्काम सेवा साधना एवं संघर्ष के 28 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार 5 जनवरी को स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. निरसा गुरुद्वारा से तिरंगा यात्रा शुरू हुई. तिरंगा यात्रा नया ड़गाल काली मंदिर तक पहुंची. इसके बाद निरसा नया डगाल काली मंदिर में करो योग, रहो निरोग के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ,निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव सहित गणमान्य लोगों ने किया. समारोह में बच्चों ने तरह-तरह के देशभक्ति गानों पर नृत्य किये गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए. समारोह में योग के माध्यम से करो योग, रहो निरोग का नारा घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही