Search

 
 
 

धनबाद : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 69वां स्थापना दिवस

 
संगोष्ठी को प्रदेश महामंत्री वृजबिहारी शर्मा ने किया संबोधित
Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ का 69वां स्थापना दिवस रविवार 23 जुलाई को धनबाद के पुलिस लाइन स्थित संघ के कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री वृजबिहारी शर्मा, जेबीसीसीआई सदस्य केपी गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी सिंह, धर्मजीत चौधरी व उमेश कुमार सिंह मुख्य रूप शामिल हुए. झंडोतोलन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौके पर आयोजित संगोष्टी को संबोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा व केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी सिंह ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को दत्तोपंत ठेंगड़ी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में की गई थी. इसके बाद 1955 से 1989 तक इन 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक संगठन बना और अतंरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का प्रतिनिधित्व मिला. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tilak-and-azad-remembered-on-birth-anniversary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जयंती पर याद किये गये तिलक और आज़ाद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही