Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार रेफ़र, स्थिति गंभीर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार की स्थिति और बिगड़ गई है. डॉक्टरों ने उन्हें मिशन अस्पताल, दुर्गापुर ले जाने को कहा है. धनबाद पुलिस ने इस संबंध में परिजनों को सूचना दी है. हिमांशु कुमार के माता-पिता रांची में रहते हैं. वे धनबाद पहुंचने वाले हैं. इसके बाद ही उन्हें शिफ्ट किया जाएगा. हिमांशु कुमार मूलत: बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं. ज्ञात हो कि सिंदरी में 25 अगस्त को लक्की सिंह के खिलाफ ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार, पाथरडीह प्रभारी अभय कुमार और अलकडीहा प्रभारी को चोट आई है. हिमांशु कुमार को ज्यादा चोट आई है. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका सिटी स्कैन हुआ है. एसएसपी संजीव कुमार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी हिमांशु को देखने पहुंचे हैं. एसएसपी संजीव कुमार ने लगातार से कहा कि हिमांशु को गंभीर चोट लगी है. बाकी को हल्की चोट है. ज्ञात हो कि कथित यूनियन नेता लक्की सिंह का एक दूसरे नेता संतोष चौधरी के साथ दो-तीन दिनों से हिंसक विवाद चल रहा है. इसी कड़ी में 25 अगस्त को बलियापुर के ग्रामीणों ने लक्की सिंह के खिलाफ सिंदरी में प्रदर्शन किया और लक्की के घर-ऑफिस पर हमला किया. इस बीच सिंदरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dhanbad-ruckus-on-lucky-in-sindri-firing-3-police-officers-injured/">सिंदरी

में “लक्की” पर बवाल, फायरिंग, 3 थानेदार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही