Search

 
 
 

धनबाद : भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार की स्थिति गंभीर, वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचे अस्पताल

 
Dhanbad : सिंदरी में 25 अगस्त को लक्की सिंह के खिलाफ ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार, पाथरडीह प्रभारी अभय कुमार और अलकडीहा प्रभारी को चोट आई है. हिमांशु कुमार की स्थिति गंभीर है. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. जिन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका सिटी स्कैन हुआ है. एसएसपी संजीव कुमार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी हिमांशु को देखने पहुंचे हैं. एसएसपी संजीव कुमार ने लगातार से कहा कि हिमांशु को गंभीर चोट लगी है. बाकी को हल्की चोट है. ज्ञात हो कि कथित यूनियन नेता लक्की सिंह का एक दूसरे नेता संतोष चौधरी के साथ दो-तीन दिनों से हिंसक विवाद चल रहा है. इसी कड़ी में 25 अगस्त को बलियापुर के ग्रामीणों ने लक्की सिंह के खिलाफ सिंदरी में प्रदर्शन किया और लक्की के घर-ऑफिस पर हमला किया. इस बीच सिंदरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : राजद">https://lagatar.in/bihar-rjds-awadh-bihari-chaudhary-will-be-the-speaker-nomination-done/">राजद

के अवध बिहारी चौधरी होंगे स्पीकर, किया नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही