Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सरायढेला शिव मंदिर में लगा भोक्ता मेला, भारी संख्या में जुटे भक्त

Dhanbad : शहर के सरायढेला शिव मंदिर में चड़क पूजा समिति ने 16 मई मंगलवार को भोक्ता मेला का आयोजन किया. भोक्ताओं ने तालाब में स्नान कर शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना की. इसके बाद भोक्ताओं को बारी-बारी से उनकी पीठ, हाथ, पैर, छाती और जीभ में लोहे की कील लगाकर 40 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे पर घुमाया गया. हजारों की भीड़ भोक्ताओं की इस भक्ति को देख दंग रह गई. इस मेले में आसपास  भारी संख्या में भक्त शामिल हुए और भगवान की आराधना की. आयोजन समिति के गणपत महतो ने बताया कि सरायढेला में लगभग 200 वर्षों ने पारंपरिक भोक्ता मेला लगाया जाता है. मेला में पूरे भक्ति भाव के साथ लोग भोक्ताओं के हैरतअंगेज कारनामे देखते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही