Search

धनबाद : 4 किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं भौरा 16 नंबर के लोग

Dhanbad : वार्ड नंबर 39 अंतर्गत भौरा 16 नंबर बस्ती में वर्षों से पानी की घोर किल्लत है. इस भीषण गर्मी में यहां के प्राय: सभी कुएं व अन्य जलस्रोत सूख गए हैं. लोगों को 3 से 4 किलोमीटर पैदल चल कर रोजमर्रा के काम के लिए पानी लाना पड़ता है. इससे परेशान यहां के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या के समाधान का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. पेयजल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है.

रातभर जागकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है : भोली देवी

[caption id="attachment_665516" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bholi-devi-300x220.jpeg"

alt="" width="300" height="220" /> भोली देवी[/caption] बस्ती में रहने वाली भोली देवी ने कहा कि भौरा 16 नंबर में सबसे बड़ी समस्या पानी की है, जो वर्षों से चली आ रही है. इस क्षेत्र के कुएं पूरी तरह सूख गए हैं. लोगों को रातभर जाग कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है. इसकी चिंता जनप्रतिनिधियों को नहीं है, उन्हें तो सिर्फ वोट चाहिए.

पानी के लिए आंदोलन किए तो हवालात में डाल दिया : अजय

[caption id="attachment_665517" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ajay-300x245.jpeg"

alt="" width="300" height="245" /> अजय[/caption] बस्ती निवासी अजय ने कहा कि 16 नंबर में पानी की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है. इसके विरोध में स्थानीय लोगों को साथ लेकर जब सड़क पर उतर कर आंदोलने किया, तो पुलिस ने पकड़ कर हवालात में डाल दिया. अब तो आंदोलन से भी डर लगता है. ऐसा लगता है कि हर घर जल नल योजना का सपना अधूरा ही रह जाएगा. क्योंकि इस दिशा में संबंधित विभाग के अधिकारियों में कोई सुगबुगाहट नहीं है.

पानी की जुगाड़ में रहते हैं बच्चे, पढ़ाई हो रही चौपट : अभिषेक

[caption id="attachment_665518" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/abhishek-300x228.jpeg"

alt="" width="300" height="228" /> अभिषेक[/caption] अभिषेक ने कहा कि अगर जल्द पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ, तो यहां के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. क्योंकि यहां के बच्चों को रात हो या दिन पानी ढोने के अलावा दूसरा किसी काम का मौका नहीं मिलता है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समस्या के जल्द समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की है.

बस्ती में पानी को छोड़कर विकास का हर काम हो रहा : सूरज

[caption id="attachment_665519" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/suraj-300x202.jpeg"

alt="" width="300" height="202" /> सूरज[/caption] बस्ती में रहने वाले सूरज ने कहा कि भौरा 16 नंबर में विकास के नाम पर सभी कार्य हो रहे हैं, लेकिन जीने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पानी की समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा है. अधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. महिलाएं और बच्चे सूर्योदय से पहले ही पानी लाने के लिए निकल जाते हैं. करीब चार किलोमीटर दूर से पानी लाने की मजबूरी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ma-in-education-semester-one-and-three-examination-in-bbmku-from-22/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में एमए इन एजुकेशन सेमेस्टर वन व थ्री की परीक्षा 22 से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//