Search

 
 
 

धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा, एक नवंबर तक चलेगी

 

ओवरब्रिज सिक्सलेन के मेंटेनेंस के कारण दो दिन देर से खुलेगी कोलकाता-जम्मूतवी

Dhanbad : रेलवे ने धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की समय सीमा बढ़ा दी है. नोटिस के अनुसार अब यह ट्रेन एक नवंबर तक चलेगी. भुवनेश्वर-धनबाद (02832) स्पेशल 31 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि धनबाद-भुवनेश्वर (02831) स्पेशल ट्रेन एक नवंबर तक चलेगी. फेरे में विस्तार के साथ ही अप और डाउन दोनों ट्रेनों की एक नवंबर तक की बुकिंग भी शुरू हो गई है. दूसरी ओर जसीडीह-आसनसोल होकर चलने वाली पटना-पुरी स्पेशल के फेरे में भी बढ़ोतरी हुई है. पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर और पूरी-पटना स्पेशल 29 अक्टूबर तक चलेगी. अधिकारियों की मानें तो दुर्गापूजा को देखते हुए इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बंगाल के डानकुनी-खड़गपुर शाखा में रोड ओवरब्रिज के सिक्सलेन के मेंटेनेंस को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने का असर कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस पर पड़ेगा. यह ट्रेन 20 और 27 अगस्त को विलंब से चलेगी. कोलकाता-जममूतवी (13151) एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से दिन के 11:45 के बदले दोपहर 1:45 पर खुलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही