Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से खुली धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भुवनेश्वर-धनबाद -भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त बुधवार को शाम 4 बजे धनबाद से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई. लेकिन बढ़ा हुआ किराया को लेकर यात्री नाखुश दिखे. यात्रियों का कहना है कि इससे पहले धनबाद से थर्ड एसी में भुवनेश्वर तक जाने के लिए लगभग 800 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब 1425 रुपये लग रहे हैं. सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया, सिर्फ स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा है. बता दें कि धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन में धनबाद से भुवनेश्वर का स्लीपर का किराया 525 रु, थर्ड एसी में 1425 रु और सेकेंड एसी में 2005 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में गोमो से भुवनेश्वर तक का स्लीपर का किराया 390 रु, थर्ड एसी में 1020 रु और सेकेंड एसी में 1430 रुपये ही चुकाने होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही