Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  भूली बीटीए को कुसुंडा एरिया के अधीन नहीं होने दिया जाएगा: राज सिन्हा

Bhuli : भूली नगर प्रशासन कार्यालय (बीटीए) को कुसुंडा एरिया के अधीन करने के निर्णय का संयुक्त मोर्चा ने विरोध किया है. इस आंदोलन के समर्थन में विधायक राज सिन्हा सोमवार 12 जून की शाम को बीटीए कार्यालय पहुंचे. उन्होंने आंदोलनरत सदस्यों का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी हाल में भूली नगर प्रशासन कार्यालय को कुसुंडा एरिया के अधीन होने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह सीएमडी से बात करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो सांसद पीएन सिंह के साथ कोयला मंत्री से भी मिलेंगे. विधायक ने कहा कि भूली एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी है. शुरू से इसके रखरखाव का जिम्मा कोयला भवन के अधीन है. इसे कुसुंडा एरिया के हवाले करना उचित नहीं है. कुसुंडा एरिया तो उत्पादन देखता है. इतनी बड़ी श्रमिक कॉलोनी के रखरखाव का जिम्मा कुसुंडा एरिया को देना ठीक नहीं है. अच्छा होता कि कुसुंडा एरिया को ही भूली में शिफ्ट कर दिया जाता. श्री सिन्हा ने कहा कि भूली की समस्याओं को दूर करना उनकी नैतिक जिम्मेवारी है. इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने विधायक राज सिन्हा को ज्ञापन भी सौंपा. मौके पर संयुक्त मोर्चा के जैसी झा, नरेश सिंह, विजय दास, सतेंद्र सिंह, परशुराम चौहान, शंभू नाथ तिवारी, राजेश वर्मा, भोला चौहान एवं भाजपा नेता सत्येंद्र ओझा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, लल्लन मिश्रा, मनोज गुप्ता, संकटमोचन पांडे, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही