Search

 
 
 

धनबाद: डिगवाडीह में गणेश महोत्सव के लिए हुआ भूमिपूजन

 

18 सितम्बर को शुरू होगी पूजा, 15 दनों तक लगा रहेगा मेला

Jorapokhar: डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान में 35 वां वार्षिक गणेश महोत्सव के लिए भूमिपूजन शनिवार 26 अगस्त को किया गया. पूजन में कमेटी के अध्यक्ष एम के ठाकुर, उत्सव राम,दिनेश यादव, अवध बिहारी राम,गोगा पांडेय, पंकज साह, रमेश गुप्ता, विकास मंडल सहित मेला संचालक पवन प्रजापति शामिल थे. अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि गणेशजी की पूजा 18 सितम्बर से शुरू होगी. इस अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जो 15 दिनों तक चलेगा. पूजा व मेला देखने के लिए झरखड़ के अलावा, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बंगाल से भी भक्तों का ताता लगा रहता है. पूजा की शुरुआत स्थानीय युवक मुकेश अग्रवाल ने 35 वर्ष पूर्व की थी. अब मेला व पूजा की ख्याति दूर दूर तक पहुंच गई है. मेला में शांति स्थापित करने के लिए 150 सदस्यों की टीम बनाई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही