Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में मालगाड़ी के सामने लेट गया चास का भुनेश्वर महतो, मौत

 
Baghmara : महुदा-तालगड़िया रेल पथ पर बारकी पुल के 21 अगस्त की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बोकारो जिला के चास थाना अंतर्गत डुमरदहा बस्ती निवासी भुनेश्वर महतो के रूप में हुई. मृतक साइकिल से कोयला ढोने का काम करता था. इस संबंध में मृतक के पिता हरिपद महतो ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज चल रहा था. मृतक की दो पुत्री एवं एक पुत्र है, जो बिजुलिया हाई स्कूल में पढ़ाई करते हैं. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि मृतक साइकिल से आ रहा था. अचानक वह साइकिल खड़ा कर मालगाड़ी के सामने रेल लाइन पर लेट गया. मालगाड़ी उस पर से गुजर गया. लोगों ने घटना की सूचना महुदा थाना को दी. यह भी पढ़ें  : जान">https://lagatar.in/dhanbad-100-families-forced-to-live-in-the-submerged-area-liloripathra-putting-their-lives-at-risk/">जान

जोखिम में डाल भू-धंसान क्षेत्र लिलोरीपथरा में रहने को मजबूर 100 परिवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही