Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : निरसा प्रखंड के 4 सौ छात्र-छात्राओं को बीच साइकिल बांटी गयी

 Dhanbad :  निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कल्याण विभाग द्वारा निरसा प्रखंड के 29 विद्यालयों के 4 सौ विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. इनमें दो सौ छात्र एवं दो सौ छात्राएं शामिल थी. बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सपन कुमार मंडल, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत हेंब्रम, उपाध्यक्ष इसाक बेग ने विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटी. साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर हर्ष व्याप्त हो गया. बीडीओ इंद्रलाल ओहदार ने कहा कि दूर दराज से स्कूल पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को साइकिल मिल जाने से उन्हें स्कूल आने-जाने में समय की बचत होगी.  उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़े. सरकार के द्वारा आप लोगों को हर तरीके की सुविधा दी जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही