Maithan : मैथन (Maithan) एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के सभागार में 7 फरवरी मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख संगीता महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सीओ अमृता कुमारी, सभी विभाग के पदाधिकारियों सहित पंसस उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड प्रमुख ने कार्यालय में पेयजल व शौचालय की समस्या सहित गंदगी पर नाराजगी जताई. कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रखंड कार्यालय में पेयजल की घोर समस्या है. महिलाओं के लिए शौचालय तो है, लेकिन गंदगी का अंबार लगा हुआ है. कोई साफ सफाई व रख रखाव नहीं है. कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं के निदान के लिए प्रखंड कार्यालय आते हैं, लेकिन यहां पीने का पानी तक नहीं है. चारों तरफ गंदगी है. इससे आम जनता के बीच क्या मैसेज देना चाहते हैं. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बैठक के पहले इन समस्याओं का निदान हो जाना चाहिए, अन्यथा बिना पानी पीये धरना पर बैठ जाएंगी. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. इसके अलावा बैठक में पंचायतों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई. साथ ही पंचायतों में विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की गई. पंसस से कहा गया कि पंचायतों में शेष विकास कार्यों को जल्द पूरा करें. [wpse_comments_template]
धनबाद: एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख बिफरी प्रमुख संगीता महतो
Leave a Comment