Search

 
 
 

धनबाद: एमपीएल को बड़ी उपलब्धि, एक साथ मिली दो गोल्ड ट्रॉफी

 

पर्यावरण व सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत

Dhanbad : विश्व सुरक्षा संगठन ने एमपीएल को पर्यावरण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 04 स्टार रेटिंग प्रदान करते हुए दोनों विभाग को अलग-अलग गोल्ड ट्रॉफी से पुरस्कृत किया है. संगठन की ओर से राज्य स्तर पर यह पुरस्कार एमपीएल को प्रभावी प्रबंधन प्रणाली, प्रक्रियाओं को विकसित व लागू करने के साथ (ओएचएसई) में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करने तथा अनुकरणीय उपलब्धि को देखते हुए प्रदान की गयी है. यह पुरस्कार विश्व सुरक्षा संगठन के भारत स्थित राष्ट्रीय कार्यालय ने स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया है. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उपलब्धियां हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं सभी इकाइयों में बेंच मार्क बनने की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाने की कसौटियों पर खड़े रहने के लिए सदैव गुणवत्ता को बनाए रखना बड़ी बात होगी. ट्रॉफी और प्रमाण पत्र को पर्यावरण विभाग के हेड पीके बंधु एवं अजय कुमार तथा सुरक्षा विभाग के हेड उमेश गौतम एवं अभिजीत पाण्डे ने एमपीएल के सीईओ एवं चीफ ईस्टर्न रीजन जेनरेशन विजयंत रंजन को अलग-अलग सुपुर्द किया. सीएमओ सुधाकर टंडन एवं सीएमओ सर्विसेज डीके गंगवाल उपस्थित थे। एमपीएल के वरीय अधिकारी सुधाकर टंडन, डीके गंगवाल, विप्पलब चटर्जी, काजल कुमार सिंह, सुप्रतीक मुखर्जी, दुर्गेश शर्मा, संदीप खेडवाल, शेखर मिश्रा, सुनील कुमार सिंह एवं अजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए इस उपलब्धि के लिए संबंधित विभाग प्रमुख व कुशल नेतृत्व को बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही