Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव को बड़ा झटका, याचिका खारि‍ज

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=301839&action=edit">

(Dhanbad) के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में 5 वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने 2 मर्इ को संजीव व अन्‍य आरोपियों की लिखि‍त जवाब देने संबंधी याचिका खारि‍ज कर दी. धनबाद के ‍जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई. इसमें संजीव सिंह समेत अन्‍य आरोपि‍यों की पेशी हुई आदालत आरोपि‍यों को प्रश्‍नों की सूची सौंपने से इनकार करते हुए उनका आवेदन खारिज कर दिया. आवेदन में संजीव सिंह ने अदालत से  लिखित जवाब देने की अनुमति‍ मांगी थी. अदालत ने आरोपियों का सफाई बयान दर्ज करने के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की है. कोर्ट ने जेल प्रशासन को उस दिन सभी आरोपि‍यों को अदालत में पेश करने का आदेश दिया. मालूम हो कि इससे पहले 25 अप्रैल को आरोपी संजीव सिंह, पंकज सिंह व डब्लू मिश्रा  और 27 अप्रैल को अमन सिंह, सागर सिंह, संजय सिंह, कुर्बान अली, विनोद सिंह और धनजी सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता मो. जावेद, पंकज प्रसाद व देवी शरण सिन्हा ने आवेदन देकर कहा था कि अभियुक्तों से पूछे जाने वाले प्रश्‍नों की पूरी सूची उपलब्ध कराई जाए.  ताकि वह उनका जवाब लिखित रूप में दे सकें. अधिवक्ता मो. जावेद ने दलील देते हुए कहा था कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है कि अपना बयान वह अपने अधिवक्ताओं से संपर्क कर व सोच-विचार कर ही दें. उन्‍होंने वर्ष 2009 में सीआरपीसी की धारा 313 की उप धारा 5 में हुए संशोधन का भी हवाला दिया. इसका अभियोजन ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि बयान दर्ज किए जाने से पहले अभियुक्तों को प्रश्‍नों की सूची दी जाए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी.

21 मार्च 2017 की शाम नीरज सिंह की हुई थी हत्‍या

ज्ञात हो कि‍ 21 मार्च 2017 के संध्या 7 बजे नीरज सिंह अपने फॉरच्‍यूनर कार संख्‍या जेएच10 एआर-4500  से सरायढ़ेला स्थित अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे. वह ड्राइवार के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे. पीछे की सीट पर उनका सहायक सरायढ़ेला न्यू कॉलोनी निवासी अशोक यादव और निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी बैठे थे. स्टील गेट के पास  स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाइक पर सवार कम से कम 4 हमलावरों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद कार पर गोलियों की बौछार कर दी गई. चारों तरफ से 9 एमएम की पिस्टल और कारबाइन से 50 से अधिक राउंड फायरिंग की गई. घटना के बाद आसपास के इलाकों में भगदड मच गई थी. गाड़ी पर सवार अशोक यादव, मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घलटू महतो और नीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=301801&action=edit">धनबाद

: आउटसोर्सिंग कंपनी के वॉल्वो की चपेट में आकर युवक की मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही