Search

 
 
 

धनबाद: छंटनी के विरोध में बिहार-झारखंड सेल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया प्रदर्शन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिहार झारखंड सेल रिप्रेजेंटिव यूनियन से जुड़े लगभगी 200 कर्मचारियों ने 19 जुलाई मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. संगठन के अध्यक्ष आशिम हालदार ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के विरोधी में प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि देश में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियां पुनर्गठन के नाम पर फील्ड में काम कर रहे वर्करों को हटा रही है. एमएसडी, ग्लैक्सो, निबाटिर्स, सनाफो और हाल में ही आए फेजर कंपनी ने देश भर में काम कर रहे कई सेल प्रमोशन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी. हाल के दिनों में कुछ वित्तीय संस्थाएं खरीदारी की होड़ में हैं और अधिग्रहण तेजी से हो रहा है. उन्होंने बताया कि कई कंपनियों में फील्ड वर्कर को सेवा शर्तों को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया और बड़ी संख्या में फील्ड वर्कर्स की छटनी कर दी है. जो कानूनन गलत है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रीज में छंटनी के नियम में बदलाव, वेतन में कटौती, इंक्रीमेंट नहीं देना, अप्रूव किए हुए एसाइनमेंट में कटौती आदि ऐसे मुद्दे हैं, जिसके खिलाफ आंदोलन की जरूरत है. जब तक छंटनी बंद नहीं होगी, संघर्ष या आंदोलन और बड़ा होगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही