Search

 
 
 

धनबाद : लूट कांड के आरोपी को झरिया से गिरफ्तार कर ले गई बिहार पुलिस

 

केंदुआडीह निवासी गोपी कुमार चोरी-छेड़खानी के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

Jharia : बिहार के घोसवारी थाने की पुलिस ने लूट कांड के आरोपी गोपी कुमार राम को 26 जून सोमवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के लिलोरी पथरा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई घोसवरी से आई चार सदस्यीय टीम ने झरिया पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा. आरोपी गोपी कुमार राम गोधर केंदुआडीह काली बस्ती का रहने वाला है. उस पर धनबाद जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, छेड़खानी व कोयला चोरी के मामले दर्ज हैं. वह पहले भी जेल की हवा खा चुका है. बिहार में घटना को अंजाम देने बाद वह झरिया के लिलोरी पथरा में छुपकर रह रहा था. ज्ञात हो कि बिहार के घोसवरी थाना क्षेत्र में पिछले 18 जून को लूट की घटना हुई थी, जिसमें गोपी कुमार राम मुख्य आरोपी है. जांच में वहां की पुलिस को मोबाइल लोकेशन के आाधार पर उसके झरिया में होने की जानकारी मिली. घोसवरी थाना के एसआई अनुरोध कुमार के नेतृत्व में 4 सदस्यी पुलिस टीम सोमवार को झरिया थाना पहुंची और यहां की पुलिस को मामले की जानकारी देते हुई मदद मांगी. झरिया पुलिस के सहयोग से छापामारी कर गोपी कुमार राम को लिलोरी पथरा से गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-strongest-dialogue-in-my-booth-is-the-great-mantra-of-bjps-victory-in-the-elections-pn-singh/">धनबाद

: मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद चुनाव में भाजपा की जीत का महामंत्र- पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही