Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची थाना के मालखाना में जब्त गाड़ी से बाइक टकरा गई, जिसमें युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. तोपचांची थाना के साहुबहियार स्थित मालखाना में कुछ सप्ताह पहले दुर्घटना में जब्त गैस कंटेनर को नेशनल हाइवे के किनारे सड़क पर खडा कर रखा गया है. 8 मार्च बुधवार को को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मारी. बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई. दुर्घटना में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद आस पास के लोग जुटे. सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस भी पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. मृत युवक की शिनाख्त तोपचांची प्रखंड के चितरपुर गांव के अजय कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार उसकी ससुराल तोपचांची प्रखंड के खुरडीह गांव में है. उनकी धर्मपत्नी कुछ माह की गर्भवती हैं. इस दुर्घटना से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां देती हैं दुर्घटना को आमंत्रण

नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण लगातार दुर्घटनाएं को हो रही हैं. मालखाना में जगह रहने के बावजूद पता नहीं किस मंशा से तोपचांची पुलिस ने गाड़ी को नेशनल हाईवे किनारे खड़ा कर दिया. कुछ माह पूर्व तोपचांची थाना के समीप नेशनल हाईवे के किनारे एक जब्त गाड़ी से ट्रक की टक्कर हो गई थी, जिसमें चालक को गंभीर चोट आई थी. मालखाना के बाहर नेशनल हाईवे के उक्त स्थान पर ट्रक ले आउट भी नहीं बना है, जिसका उपयोग पार्किंग के लिए किया जा सके. हाइवे किनारे बने ढाबे तथा होटलों पर खड़ी गाड़ी देख नेशनल हाईवे ऑफ ऑर्थरिटी उस संस्थान को नोटिस जारी करती है, परन्तु थाना के खिलाफ नोटिस कौन जारी करे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही