Search

 
 
 

धनबाद:  पुटकी पुल के समीप बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

 
Putki : पुटकी (Putki) पुटकी पुल के समीप रविवार 1 जनवरी को अपराह्न तीन बजे डिवाइडर से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार 17 वर्षीय सोनू पासवान की मौत हो गई. बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.   पुटकी 10 नंबर निवासी गुलाब पासवान का 17 वर्षीय पुत्र एक रिश्तेदार युवती के साथ घर लौट रहा था. तभी अचानक पुटकी पुल के समीप उसकी मोटरसाइकिल डिवाडर से टकरा गई. दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुटकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया. स्थिति को देख उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक सोनू की मौत हो गई. घायल युवती का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही