Dhanbad : धनबाद सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह के पास 8 लेन सड़क पर 14 जून की अहले सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला और आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, युवक विजय बाउरी, कन्हैया महतो और एक महिला जोंडिश की दवा लेकर बाइक से गोविंदपुर जा रहे थे. तभी नावाडीह के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला व 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनेां घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. धनबाद थाना के एएसआई बी कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-will-be-allowed-to-rise-only-after-the-arrest-of-praveens-killers-ragini-singh/">धनबाद
: प्रवीण के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही उठने देंगे शव- रागिनी सिंह
: प्रवीण के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही उठने देंगे शव- रागिनी सिंह
[wpse_comments_template]
Leave a Comment