Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर 24 फरवरी की देर शाम एनएच 2 पर रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक एनएच के बगल में स्थित होटल के समीप खड़ा था. पीछे से तेजी से आ रही बाइक संख्या जेएच 10 बीडी 6188 ने ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. बाइक के नंबर का नंबर सर्च करने पर यह किसी सुमर सोरेन के नाम से पंजीकृत है. मृतकों की शिनाख्त हरिहरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी शिवलाल मांझी और उसके बेटे फूलचंद हेम्ब्रम के रूप में हुई. सूचना पाते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही