Search

 
 
 

धनबाद : खंभे से टकराई बाइक, कलियासोल के दो चचेरे भाइयों की मौत, 2 अन्य घायल

 

चार युवक एक ही बाइक से लौट रहे थे अपने घर सिमोलदन

Baliyapur/ Kaliyasol : कलियासोल ओपी क्षेत्र के सिमोलदन बस्ती के दो युवकों की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई.  मृतकों की पहचान रोहित मंडल और विशाल मंडल के रूप में हुई. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे. बताया गया कि चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पत्थरकुआं की ओर से अपने घर सिमोलदन बस्ती लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. दोनों चचेरे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और बाइक रोड किनारे सीमेंट के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई. खंभा भी टूट गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई.  इस कारण कुछ देरे के लिए रोड पर आवागमन बाधित हो गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-storm-and-water-caused-havoc-in-maithon-many-houses-damaged-power-failure-2-news-including/">धनबाद

: मैथन में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली गुल, समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही