Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिप प्रत्याशी गुलाम कुरैशी के समर्थन में निकला बाइक जुलूस

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का शोर आज 22 मई रविवार को खत्म हो गया. इसी कड़ी में प्रत्याशियों ने अपना दम खम दिखाते हुए क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया. रविवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के प्रत्याशी गुलाम कुरैशी ने क्षेत्र की सभी 10 पंचायतों में विशाल बाइक- ऑटो जुलूस निकाल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण देखे गए. सभी ने अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा. प्रत्याशी गुलाम कुरैशी ने बताया कि उनके विरोध में लड़ रहे प्रत्याशी हिंदू-मुस्लिम की राजनीत कर वोटों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं. घूम घूमकर जात पांत और हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगने का काम कर रहे हैं. परंतु आज जुलूस में 75 फीसदी हिंदू समाज के लोगों ने शामिल होकर वैसे प्रत्याशियों को जोरदार तमाचा देने का काम किया है. सभी समाज के लोगों ने आगे आकर समर्थन दिया है. उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि अगर वह जीत कर आते हैं तो विकास के मामले में झारखंड के मानचित्र पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 का पहला स्थान  होगा. कहा कि उन्होंने लोगों के बीच रहकर काम किया है. आगे भी काम करेंगे. उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता उन्हें जरूर जीत दिलाने का काम करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mla-honored-all-the-newly-elected-panchayat-representatives-of-topchanchi/">धनबाद:

तोपचांची के सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को विधायक ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही