Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार

Advertisement
Advertisement

गंभीर रूप से घायल युवक को भेजा गया एसएनएमएमसीएच

Topchachi :  तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे में बुधवार 5 जुलाई को सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में बाइक सवार को गंभीर चोट लगी है. बाइक पर एक महिला भी थी. टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए. लोगों की मदद से जख्मी युवक तथा महिला को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस पहुंची व जांच पड़ताल में जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती हैं. प्रशासन को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को दूर करने की जरूरत है, ताकि राहगीर दुर्घटनाओं से बच सकें. नेशनल हाईवे के किनारे होटल व ढाबा में अक्सर ट्रक चालक अपनी गाड़ियां खड़ा कर खाना खाने चले जाते हैं. जिससे दुर्घटना होती रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही