Topchanchi : गोमो में बुधवार की शाम रेलवे लाइन पार कर रहे एक बाइक सवार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. हादसा गोमो रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर रामाकुंडा व मोहनपुर के बीज हुआ. बताया गया कि बाइक सवार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक अप लाइन पर सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस आ गई और बाइक उसकी चपेट में आ गई. बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. [wpse_comments_template]
धनबाद : गोमो के पास रेललाइन पार कर रहे बाइक सवार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Last Updated: Jun 26, 2024 12:00 AM (IST)