धनबाद : गोविंदपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Govindpur : धनबाद (Dhanbad) जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एनएच पर भितिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक(संख्या जेएच 10 बीएफ 8281) सवार की मौत हो गई. घटना 15 अप्रैल शाम की बताई जाती है. गोविंदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार दल-बल के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएस, धनबाद भेज दिया. पुलिस बाइक को जब कर थाना ले आई. इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. बाइक के नंबर के आधार पर उसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment