Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के थाना मोड़ ऊपर कुल्ही के समीप रविवार 9 अक्टूवर की देर रात बौराई ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. झरिया में 10 दिन के अंदर यह तीसरी दुर्घटना है. स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की देर रात एक ट्रक (संख्या ओ डी 15 एम 5565) ने बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगते ही दोनों गिर गए. एक युवक पर ट्रक का चक्का चढ़ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक ने एक बिजली के पोल को भी टक्कर मार दी. जोरदार आवाज से आस पास लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी पहुंच गई व घायल युवक को अस्पताल ले गई. विगत 2 अक्टूबर को झरिया बाटा मोड़ के समीप एक पंडित को ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे उनका पैर जख्मी हो गया है. इसके पहले 1 अक्टूबर को झरिया एना इस्लामपुर में एक ट्रक ने बाइक से जा रहे पिता, पुत्र और पुत्री को चपेट में ले लिया, जिसमें पुत्र की मौत हो गई. पिता और पुत्री की की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hoarding-posters-spoiling-the-beauty-of-the-city-in-the-festive-season/">धनबाद:

 त्योहारी सीजन में शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे होर्डिंग-पोस्टर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही