Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरवाअड्डा में बस के धक्के से बाइक सवार की मौत

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के फुफवाडीह में 21 जनवरी की शाम एनएच पर रोहित बस की चपेट में आकार धैया निवासी सुशील डे की मौत हो गई. सुशील डे अपनी बाइक से राजगंज की ओर जा रहे थे. तभी तीव्र गति से आ रही बस ने पीछे से धक्का मार दिया. घटना में बाइक बस के नीचे फंस गई और 50-60 फीट तक बस घसीटते हुए ले गई. सुशील डे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फुफवाडीह के समीप बस को छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान धैया निवासी सुशील डे के रूप में हुई. बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-secret-of-astrology-game-book-launched/">धनबाद

: द सिक्रेट ऑफ़ ज्योतिष गेम पुस्तक का लोकार्पण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही