Search

 
 
 

धनबाद: तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

 

 आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया

Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द डेफोडिल स्कूल के समीप मंगलवार 1 अगस्त क़ी सुबह लगभग 7 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटनास्थल पर पर उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या BR 21F 5563 पर सवार वासुदेवपुर निवासी 35 वर्षीय मुकेश पासवान अपने बच्चे को छोड़ने करकेंद के एक निजी विद्यालय आया था. घर लौटते समय केंदुआ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक के 2 बच्चे व भरा पूरा परिवार है. उसकी शादी 2012 में हुई थी. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग व धनबाद-पुटकी मार्ग को क़रीब 5 घंटे तक जाम कर दिया. घटना की जानकारी होते ही पुटकी थाना व भागाबांध ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. बताया गया कि ट्रक का मालिक लोयाबाद में रहता है. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया व मृतक के परिजन को 20,000 हज़ार रुपये मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया. इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये एसएनएमएमसीएच भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही