Katras : कतरास (Katras) डुमरा गोमो मार्ग पर सायर टोला के समीप बुधवार 17 मई की रात लगभग 10 बजे कोयला लदे ट्रक (जे एच 10 ए एस 4494) की चपेट में आकर पल्सर बाइक (जे एच 10 सी एच 0871) पर सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तीव्र गति से जा रही था. ओवरटेक की फिराक में दुर्घटना हुई. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलने बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची व दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृत युवक अमन पांडेय बरोरा का रहने वाला था. घटना के बाद परिवार के लोग मातम शोक में डूबे हुए हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Last Updated: May 18, 2023 12:00 AM (IST)