Search

 
 
 

धनबाद : बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

 
Dhanbad : धनबाद से दुमका जा रही एक बस ने मैथन डिबुडीह चेकपोस्ट से कल्याणेश्वरी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर एक बाइक सवार को कुचल दिया. बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान मो. वारिश शेख (18 वर्ष) के रूप में की. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और डिबुडीह चेकपोस्ट पर एक गुमटी खोलकर दुकानदारी करता था. वह डिबुडीह इलाके में ही एक किराए के मकान मे रहता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. वहीं मौत का कारण बनी बस को जब्त कर लिया है. इस घटना से लोगों में गुस्सा देखा गया. ज्ञात हो कि डिबुडीह से कल्यानेश्वरी मंदिर जाने वाली सिंगल सड़क पर बड़े-छोटे सभी वाहनों का परिचालन होता है. इस सिंगल रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहन अक्सर बड़े वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही